राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर बीजेपी की महिला सांसदों का हंगामा, लॉकेट चटर्जी बोली- ये भारत माता का अपमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 13, 2019 12:58 PM2019-12-13T12:58:55+5:302019-12-13T14:31:27+5:30

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पीएम मोदी 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं और राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ये देश की महिलाओं और भारत माता का अपमान है।

Uproar by women MPs of BJP on Rahul Gandhi's statement of 'rape in India', Locket Chatterjee said - this insult to Mother India | राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर बीजेपी की महिला सांसदों का हंगामा, लॉकेट चटर्जी बोली- ये भारत माता का अपमान

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर बीजेपी की महिला सांसदों का हंगामा, लॉकेट चटर्जी बोली- ये भारत माता का अपमान

Highlightsजेपी की महिला सांसदो ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की।स्मृति ईरानी ने कहा कि इस बयान के लिए राहुल गांधी को दंडित किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी की महिला सांसदो ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की। बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पीएम मोदी 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं और राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ये देश की महिलाओं और भारत माता का अपमान है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा बयान देकर राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल का ये बयान शर्मनाक है। ईरानी ने कहा कि इस बयान के लिए राहुल गांधी को दंडित किया जाना चाहिए।

स्मृति ईरानी ने कहा, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ रेप किया जाना चाहिए। क्या राहुल गांधी का देश की जनता के लिए यही संदेश है?'

झारखंड की रैली में दिया था राहुल ने 'रेप इन इंडिया' का बयान

राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है। राहुल ने कहा कि झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश में भी जहां भी देखो रेप हो रहे हैं, बीजेपी के एक विधायक भी एक महिला से रेप के आरोपी हैं, लेकिन पीएम मोदी चुप हैं।

वहीं राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर राज्यसभा में भी उनके खिलाफ कुछ सांसदों ने 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाए। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा, 'आप उस व्यक्ति का नाम नहीं ले सकते, जो इस सदन का सदस्य नहीं है। किसी का भी काम सदन की शांति भंग करना नहीं है।'

Web Title: Uproar by women MPs of BJP on Rahul Gandhi's statement of 'rape in India', Locket Chatterjee said - this insult to Mother India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे