बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, JDU में शामिल हो सकते हैं RLSP के दो विधायक

By एस पी सिन्हा | Published: November 11, 2018 06:39 PM2018-11-11T18:39:12+5:302018-11-11T18:39:12+5:30

ऐसे में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह बडा झटका हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर में हरलाखी के रालोसपा विधायक पहुंचे 7 सर्कुलर रोड पहुंचे।

Upendra Kushwaha RLSP Party two MLA in touch with JDU | बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, JDU में शामिल हो सकते हैं RLSP के दो विधायक

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, JDU में शामिल हो सकते हैं RLSP के दो विधायक

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के तोलमोल में जुटे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बडा झटका लग सकता है। बिहार में उनके दोनों विधायक रालोसपा का साथ छोड जदयूका दामन थाम सकते हैं। चर्चाओं पर गौर करें तो रालोसपा के दो विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

ऐसे में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह बडा झटका हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर में हरलाखी के रालोसपा विधायक पहुंचे 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। जहां करीब 45 मिनट तक उनकी मुलाकात प्रशांत किशोर से हुई। इस दौरान 7 सर्कुलर रोड पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुधांशु शेखर और चेनारी से रालोसपा विधायक ललन पासवान उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड सकते हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग पर लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने गठबंधन के साथियों को मर्यादा में रहने की नसीहत दी। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार गैर मर्यादित भाषा बोल सकते हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से दो टूक शब्दों में कहा कि मामले को तूल न दें। यहां बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच 'नीच' शब्द को लेकर तनातनी चल रही है। वहीं सीटों के बंटवारे को लेकर भी एक राय नहीं है। इस बीच रालोसपा विधायक का प्रशांत किशोर से मिलना उपेंद्र कुशवाहा के लिए बडा झटका हो सकता है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में मंत्रिपरिषद में होने वाले विस्‍तार में भी इन विधायकों को जगह मिल सकती है।

Web Title: Upendra Kushwaha RLSP Party two MLA in touch with JDU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे