बिहार: उपेन्द्र कुशवाहा ने किया दावा, जल्द ही जदयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा
By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2023 16:12 IST2023-03-05T16:08:20+5:302023-03-05T16:12:17+5:30
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू छोड़ने से पहले जो बात मैं बोल रहा था, वही बात अब जदयू छोड़ने वाले अन्य नेता भी बोल रहे हैं। इससे यह बात साबित भी हो रहा है कि मैं जो बोल रहा था वह बात सच थी।

बिहार: उपेन्द्र कुशवाहा ने किया दावा, जल्द ही जदयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा
पटना: जदयू से नाता तोड़ नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अब जदयू में जो कोई भी हो वो शायद ही अपने मन से हो। वहां सभी लोग इधर-उधर की बात कर रहे हैं धीरे-धीरे कर सभी लोग जदयू से अलग हो जाएंगे। जल्द ही जदयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में जदयू नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और हमारे साथ जुड़ रहे हैं।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू छोड़ने से पहले जो बात मैं बोल रहा था, वही बात अब जदयू छोड़ने वाले अन्य नेता भी बोल रहे हैं। इससे यह बात साबित भी हो रहा है कि मैं जो बोल रहा था वह बात सच थी। लेकिन नीतीश कुमार और उनके अगल- बगल रहने वाले दो चार लोग हमारी बातों को मानने को तैयार नहीं थे।
उल्लेखनीय है कि जदयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' कर रहे हैं। इस दौरान वो बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक बार फिर से खुद की नई पार्टी का भी गठन कर लिया है। इसके बाद अब उनकी इस यात्रा के दौरान जदयू के कई नेता पार्टी छोड़कर इनके साथ आ रहे हैं। जिसके बाद अब कुशवाहा ने यह साफ कर दिया है कि अब जदयू के अंदर की भी अपने मन से नहीं रहना चाह रहा है।