यूपी: जेल के बाथरूम में फिसल गईं आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा, कंधे की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर
By भाषा | Published: May 11, 2020 05:44 AM2020-05-11T05:44:12+5:302020-05-11T05:47:19+5:30
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के एक मामले में तंजीन, उनके सांसद पति आज़म खां और अयोग्य करार दिए गए विधायक बेटे अब्दुल्ला को सीतापुर जेल लाया गया था। तीनों 28 फरवरी से सीतापुर जेल में हैं।
Highlightsसपा विधायक तंजीन फातिमा के कंधे की हड्डी टूट गई है। सपा सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन आठ मई को सीतापुर जिला जेल के बाथरूम में फिसल कर गिर गई थीं।जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने रविवार को बताया कि तंजीन असंतुलित होकर गिर गईं। हाथ में दर्द बताने पर उन्हें तत्काल एक्सरे के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
सपा विधायक तंजीन फातिमा के कंधे की हड्डी टूट गई है। सपा सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन आठ मई को सीतापुर जिला जेल के बाथरूम में फिसल कर गिर गई थीं।
जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने रविवार को बताया कि तंजीन असंतुलित होकर गिर गईं। हाथ में दर्द बताने पर उन्हें तत्काल एक्सरे के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
मिश्रा ने बताया कि तंजीन के कंधे में ‘हेयरलाइन फ्रैक्चर’ का पता लगा। इसके बाद उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया। उनकी हालत अब ठीक है।
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के एक मामले में तंजीन, उनके सांसद पति आज़म खां और अयोग्य करार दिए गए विधायक बेटे अब्दुल्ला को सीतापुर जेल लाया गया था। तीनों 28 फरवरी से सीतापुर जेल में हैं।