यूपी: 'झांसी की रानी' के रूप में दिखीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने की मांग

By स्वाति सिंह | Published: January 27, 2019 09:52 PM2019-01-27T21:52:36+5:302019-01-27T21:52:36+5:30

पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए।

UP: Priyanka Gandhi as 'Queen of Jhansi', Congress workers demanded to make a candidate from Gorakhpur | यूपी: 'झांसी की रानी' के रूप में दिखीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने की मांग

यूपी: 'झांसी की रानी' के रूप में दिखीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने की मांग

कांग्रेस ने रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में दिखीं हैं। कांग्रेस की जिला इकाई ने प्रियंका गांधी को गोरखपुर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी मांग की है ।

पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए।

पोस्टर में नारा दिया गया कि "गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार।’’ दूसरे पोस्टर में प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में सफेद घोड़े पर सवार दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है कि "चारों तरफ़ बज रहा डंका बहन प्रियंका, बहन प्रियंका"। "देश की अब यही पुकार कांग्रेस आए अबकी बार।" 

जिला कांग्रेस के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि "हम लोग प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं और पार्टी से मांग करते हैं कि उन्हें उन्हे इस बार गोरखपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए।" 

इससे पहले बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश में जगह-जगह प्रियंका को देवी दुर्गा का अवतार बताए जाने वाले पोस्टर लगाए गए।

इसके साथ ही पोस्टर में उन्हें हिन्दुस्तान की शेरनी भी करार दिया गया था। इस पोस्टर्स में लिखा गया था 'वो इंदिरा, वो दुर्गा का, फिर नया आगाज है। वो हिन्द की है शेरनी, हिन्दुस्तान की आवाज़ है।' वहीं, पोस्टर ऊपर की तरफ इंग्लिश में लिखा था 'इंदिरा इज बैंक।' इस पोस्टर में प्रियंका गांधी की बड़ी तस्वीर के साथ इंदिरा-सोनिया और राहुल की तस्वीरें भी लगाई गई थी।

Web Title: UP: Priyanka Gandhi as 'Queen of Jhansi', Congress workers demanded to make a candidate from Gorakhpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे