UP Polls 2022: बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल में सीट शेयरिंग का ऐलान, जानें कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2022 05:34 PM2022-01-19T17:34:38+5:302022-01-19T18:09:13+5:30

UP Polls 2022:2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अकेले 312 और उसके सहयोगियों को 13 सीटों पर जीत मिली थी।

UP Polls 2022 BJP, Apna Dal and Nishad Party contest polls 403 seats Uttar Pradesh Assembly Polls BJP chief JP Nadda | UP Polls 2022: बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल में सीट शेयरिंग का ऐलान, जानें कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव

UP Polls 2022: बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल में सीट शेयरिंग का ऐलान, जानें कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव

Highlightsपिछले पांच साल में सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है।उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास में एक नई छलांग लगाई है।

UP Polls 2022: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी संयुक्त रूप से 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि 300 के पार हम फिर से जाएंगे। 2017 में भाजपा सहयोगी ने 325 सीट पर कब्जा किया था।

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे। इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है।उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी सहयोगी निषाद पार्टी को 15 सीटें और एक अन्य सहयोगी अपना दल को 18-20 सीट दिया है! अपना दल (एस) के बारह उम्मीदवारों ने 2017 के चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उन्होंने नौ सीटों पर जीत हासिल की थी। विश्वनाथगंज से आरके वर्मा और शोहरतगंज से चौधरी अमर सिंह ने दो विधायकों ने पार्टी छोड़ दी।

Web Title: UP Polls 2022 BJP, Apna Dal and Nishad Party contest polls 403 seats Uttar Pradesh Assembly Polls BJP chief JP Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे