होली पर हुड़दंग करने वालों से कड़ाई से निपटेगी यूपी पुलिस, प्रशासन ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

By एएनआई | Published: March 19, 2019 05:32 PM2019-03-19T17:32:58+5:302019-03-19T17:32:58+5:30

प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि होली के मौके पर किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और अगर ऐसी कोई वस्तु नजर आती है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें।

up police declares high alert on the occassion of holi | होली पर हुड़दंग करने वालों से कड़ाई से निपटेगी यूपी पुलिस, प्रशासन ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

15 मार्च को मथुरा के बरसाने में लट्ठमार होली खेली गयी। (फाइल फोटो)

Highlightsयूपी पुलिस कर्मचारियों को यह आदेश दिया गया है कि लोगों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए  हर जगह बीडीएम की टीम और स्नीफर डॉग को तैनात किया जाए।होलिका दहन से पहले जो भी जगह को लेकर  बदलाव पुलिस अफसरों के निगरानी में होंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली त्योहार को लेकर यूपी पुलिस समेत समस्त प्रशासनिक अमलों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया है। यूपी पुलिस ने आम लोगों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर कई  पुख्ता इंतजाम भी किये हैं।

गुरुवार (21 मार्च) को देश के ज्यादातर हिस्सों में होली मनाई जाएगी। होलिका दहन 20 मार्च की शाम को होगा।

यूपी पुलिस कर्मचारियों को यह आदेश दिया गया है कि लोगों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए  हर जगह बीडीएम की टीम और स्नीफर डॉग को तैनात किया जाए।

होलिका दहन से पहले जो भी जगह को लेकर  बदलाव पुलिस अफसरों के निगरानी में होंगे।

पुलिस प्रशासन ने कई संस्थाओ को निर्दश दिया है होली के मौके पर किसी भी तरह का हुजूम नहीं इकट्ठा होना चाहिए। 

योगी प्रशासन ने पूरे सूबे में जगह-जगह पर यूपी पुलिस के जवान तैनाीत किए हैं ताकि हुड़दंग करने वालों को आसानी से पकड़ा जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि होली के मौके पर किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और अगर ऐसी कोई वस्तु नजर आती है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। 

बरसाने की लट्ठमार होली

उत्तर प्रदेश के बरसाने में 15 मार्च को लट्ठमार होली खेली गयी। बरसाना राधा का गाँव माना जाता है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण अपने साथियों के साथ बरसाने में होली खेलने आते थे।

होली के त्योहार का भगवान कृष्ण से गहरा नाता माना जाता है। 

Web Title: up police declares high alert on the occassion of holi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे