नोएडा में 21 अगस्त को नहीं उड़ेंगे जहाज, बिजली कट जाएगी, घरों की बालकनी में निकलने से भी रोका जाएगा, जानिए आखिर क्यों

By विनीत कुमार | Published: July 28, 2022 09:27 AM2022-07-28T09:27:21+5:302022-07-28T09:32:43+5:30

नोएडा में 21 अगस्त को लोगों को कुछ पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। इस दिन यहां सेक्टर-93ए में स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर को विस्फोट से गिराया जाना है।

UP Noida news many restrictions to be imposed on 21 August and twin towers to be demolished | नोएडा में 21 अगस्त को नहीं उड़ेंगे जहाज, बिजली कट जाएगी, घरों की बालकनी में निकलने से भी रोका जाएगा, जानिए आखिर क्यों

नोएडा के सेक्टर-93ए में सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराने की तैयारी (फाइल फोटो)

Highlightsसुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टावर को गिराने के लिए तैयारी अंतिम चरण में है।न टावर्स के आसपास की तमाम इमारतों को ढका जा रहा है, करीब 4 हजार किलोग्राम विस्फोटक का होगा इस्तेमाल।अधिकारियों के अनुसार ट्विन टावर को 21 अगस्त को दोपहर ढाई बजे के करीब गिराया जाएगा।

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 21 अगस्त को कई चीजों पर पाबंदी होगी। इस दिन नोएडा के आसमान में कुछ घंटों के लिए किसी जहाज के उड़ने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही दोपहर 2 से तीन बजे के बीच नोएडा के कुछ हिस्सों में बिजली काट दी जाएगी। 

इसके अलावा दोपहर में नोएडा के कुछ सड़कों पर किसी को आने-जाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही 2 से तीन बजे के बीच लोगों को अपने घरों की बालकनी में आने से भी मना किया जा सकता है। दरअसल, ये सबकुछ इसलिए किया जा रहा क्योंकि 21 अगस्त को नोएडा के सेक्टर-93ए में सुपरटेक के ट्विन टावर को विस्फोट से गिराया जाना है।

Noida Supertech Twin Towers: नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की तैयारी 

सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टावर को गिराने के लिए तैयारी जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ये कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में ट्विन टावर्स के आसपास की तमाम इमारतों को ढका जा रहा है। इस ट्विन टावर को गिराने में करीब 4 हजार किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल होना है।

अधिकारियों के अनुसार बिल्डिंग को 21 अगस्त को दोपहर ढाई बजे के करीब गिराया जाएगा। टावर को गिराने के लिए अधिकृत हुई कंपनी की ओर से तैयारियों को लेकर पूरा खांका भी फाइनल कर लिया गया है।

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार 21 अगस्त को नोएडा के आसमान में विमानों की आवाजाही पर रोक के लिए भारतीय वायुसेना और डीजीसीए को चिट्ठी लिखी गई है। ब्लास्ट के समय टावर के आसपास के रूट पर ट्रैफिक संचालन को बंद रखा जाएगा। साथ ही आसपास बनी सोसायटी की बिजली भी कुछ घंटों के लिए काटी जाएगी। यहां के निवासियों को भी टावर से दूर शिफ्ट किया जाएगा।

एनडीआरएफ टीम, एम्बुलेंस, फायर टेंडर की गाड़िया भी रहेंगी मौजूद

टावर को गिराने के लिए जारी तैयारियों के बीच ये फैसला भी लिया गया है कि ब्लास्ट के समय वहां फायर टेंडर, एम्बुलेंस और पुलिसबल का व्यापक इंतजाम किया जाएगा। मौके एनडीआरएफ की एक टीम भी स्टैंड बाई पर रहेगी। ट्विन टावर्स के आसपास की इमारतों की वीडियोग्राफी करा ली गई है। ब्लास्ट के बाद भी आसपास की इमारतों के सिक्यॉरिटी ऑडिट पूरा होने के बाद लोगों को इनमें जाने की अनुमति दी जाएगी।

बताते चलें कि 21 अगस्त को विस्फोट से पहले भूतल के अलावा टावर के आसपास तमाम सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें भूतल में मलबा भरने के अलावा टावर के आसपास कंटेनर लगाने और पीएनजी गैस की पाइपलाइन को बचाने के लिए सेफगार्ड लगाकर ऊपर मलबा भरा जा रहा है। 

अगले महीने की शुरुआत से ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में टावर के पिलर्स में ड्रिल कर विस्फोटकों के लिए जगह भी बनाए जा रहे हैं। ट्विन टावर के अंतिम विस्फोट के दिन 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अंतिम विस्फोट से पहले अभ्यास भी होगा।

Web Title: UP Noida news many restrictions to be imposed on 21 August and twin towers to be demolished

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे