यूपी चुनावः पश्चिमी UP में पहले चरण के लिए मतदान शुरू, कैराना, हापुड़ मेरठ से आई तस्वीरें, 58 सीटों पर हो रही वोटिंग
By अनिल शर्मा | Published: February 10, 2022 07:38 AM2022-02-10T07:38:24+5:302022-02-10T08:19:54+5:30
कैराना,मेरठ, हापुड़ से आई तस्वीरों में मतदाता कोहरे के बीच मतदान के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।
हापुड़/मेरठ/कैरानाः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से मतदान करते लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं। कैराना,मेरठ, हापुड़ से आई तस्वीरों में मतदाता कोहरे के बीच मतदान के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आज पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: मेरठ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। तस्वीरें शहीद स्मारक विधानसभा की हैं। #UttarPradeshElections2022pic.twitter.com/Kp4jRHGDHp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाता विभिन्न पार्टियों के 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा जिले में मतदान होने हैं। इन जिलों के 2.28 मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। तस्वीरें मतदान केंद्र संख्या 257 की हैं। #UPElections2022pic.twitter.com/YGCFbAjE5v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में हो रहा है। इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्रियों श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण समेत कुल 623 उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इनमें 73 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। तस्वीरें मतदान केंद्र संख्या 257 की हैं। #UPElections2022pic.twitter.com/YGCFbAjE5v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।