यूपी चुनावः अखिलेश यादव और जयंत चौधरी में गठबंधन तय!, 36 सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव, ट्वीट कर लिखा- बढ़ते कदम...
By सतीश कुमार सिंह | Published: November 23, 2021 05:07 PM2021-11-23T17:07:47+5:302021-11-23T19:14:32+5:30
UP elections: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में गठबंधन तय हो गया है। रालोद को 36 सीट मिलने की उम्मीद है।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में गठबंधन तय हो गया है।403 सदस्यीय विधानसभा में रालोद को 36 सीट मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। ट्वीट करते हुए लिखा कि बढ़ते कदम...। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस वक्त कांग्रेस ने 114 तथा सपा ने 311 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।
बढ़ते कदम! pic.twitter.com/NqYFSz4MV1
— Jayant Singh (@jayantrld) November 23, 2021
सपा को 47 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी। 403 सदस्यीय विधानसभा में कुछ सीटों पर कांग्रेस और सपा दोनों ने अपने उम्मीदवार दिये थे। 2017 में राष्ट्रीय लोकदल ने 277 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को राज्य की राजधानी में बैठक कर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की। जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट किया, "बढ़ते कदम।"
वहीं, सपा अध्यक्ष ने जयंत के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।'' रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बताया कि दोनों नेताओं ने राज्य की राजधानी में मुलाकात की और "सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है।"
रालोद को मिलने वाली सीट की संख्या के बारे में पूछे जाने पर अहमद ने कहा कि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अखिलेश ने पूर्व में कहा था कि रालोद के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन अंतिम है और केवल सीट बंटवारे पर चर्चा की जानी बाकी है।
RLD chief #JayantChaudhary called on #SamajwadiParty chief #AkhileshYadav at his residence on Tuesday afternoon. The two parties have entered in an alliance for 2022 assembly polls in UP and have to reach a consensus on seat sharing. #UPElections2022pic.twitter.com/PgudpeSMEf
— TOI Lucknow News (@TOILucknow) November 23, 2021
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया था। अजित सिंह के निधन के बाद रालोद का नेतृत्व उनके पुत्र जयंत चौधरी संभाल रहे हैं। पार्टी पहली बार जयंत की अगुवाई में कोई विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट होकर 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ना है और इसके लिये उन्होंने 100 सीटों की मांग की है। यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से 403 में से 100 सीटों की मांग की है।