UP Election 2022: यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने पद छोड़ा, सपा से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2022 06:26 PM2022-01-19T18:26:18+5:302022-01-19T18:38:30+5:30

UP Election 2022: सपा विधायक नितिन अग्रवाल के पिता नरेश अग्रवाल 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

UP Election 2022: UP Vidhan Sabha Deputy Speaker Nitin Agarwal quits post resigns Samajwadi Party join bjp | UP Election 2022: यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने पद छोड़ा, सपा से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने पद छोड़ दिया।

Highlightsनितिन अग्रवाल हरदोई सदर से विधायक हैं।नितिन अग्रवाल ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ की।नितिन पूर्व मंत्री और सांसद रहे नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं। 

UP Election 2022: यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने पद छोड़ दिया और समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। नितिन पूर्व मंत्री और सांसद रहे नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं। नितिन अग्रवाल ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ की।

हरदोई सदर सीट से सपा (समाजवादी पार्टी) विधायक नितिन के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से चुनाव लड़ने की संभावना है। नितिन ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए त्याग पत्र में कहा कि वह विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए इस्तीफे में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। नितिन के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। नितिन 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई सदर सीट से सपा के विधायक चुने गए थे। उनके पिता पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद से ही नितिन भी बागी हो गए थे। नितिन को पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया था।

Web Title: UP Election 2022: UP Vidhan Sabha Deputy Speaker Nitin Agarwal quits post resigns Samajwadi Party join bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे