अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा- 6 महीने में कई बार मिले, सिर्फ वोट चाहते हैं
By अनिल शर्मा | Published: January 15, 2022 11:31 AM2022-01-15T11:31:22+5:302022-01-15T11:56:55+5:30
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रहा लेकिन अंत समय में लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट चाहते हैं।

अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा- 6 महीने में कई बार मिले, सिर्फ वोट चाहते हैं
लखनऊः उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान मचा हुआ है। प्रदेश के कई मंत्रियों और विधायकों ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं इस बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया है कि पिछेल 6 महीने के भीतर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी कई बार मुलाकात हुई।
चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रहा लेकिन अंत समय में लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट चाहते हैं। उन्हें दलितों की जरूरत नहीं है।
मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद pic.twitter.com/vp2JO0KgBx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
बकौल चंद्रशेखर, मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें।
गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सपा दफ्तर में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश और आजाद की करीब एक घंटे बातचीत हुई। चंद्रशेखर आजाद ने यहां तक कहा था कि सपा से उनका गठबंधन लगभग तय है। हालांकि इस बीच आजाद ने अपने बयान से सपा को झटका दे दिया है।
वहीं हाल ही में यूपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था राज्य में ओबीसी और दलितों को गुमराह किया जा रहा है। वे (भाजपा छोड़ने वाले विधायक) सपा द्वारा ओबीसी और दलितों के लिए 10 कल्याणकारी योजनाओं की सूची दें। सपा केवल मुसलमानों और यादवों के लिए काम करती है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अन्य ओबीसी समुदाय कभी भी एमएंडवाई में शामिल नहीं होंगे।