UP Election 2022: अखिलेश यादव को एक और झटका, जलालाबाद से सपा विधायक शरद वीर सिंह ने टिकट कटने से नाराज होकर दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2022 07:04 PM2022-01-19T19:04:29+5:302022-01-19T19:05:56+5:30

UP Election 2022: सपा ने शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से इस बार विधायक शरद वीर सिंह का टिकट काटकर नीरज मौर्य को दिया है।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav Samajwadi Party MLA Sharadveer Singh Jalalabad assembly segment resigned Shahjahanpur | UP Election 2022: अखिलेश यादव को एक और झटका, जलालाबाद से सपा विधायक शरद वीर सिंह ने टिकट कटने से नाराज होकर दिया इस्तीफा

टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Highlightsभाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है।सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को किसी भी कीमत पर हराना है।सपा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की नीतियों से भटक गई है।

UP Election 2022: शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शरद वीर सिंह ने इस बार अपना टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल अपने त्यागपत्र में सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से भटक गई है। सपा विधायक शरद वीर सिंह ने बताया कि उनका टिकट काटकर नीरज मौर्य को दे दिया गया है, इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी भाजपा की सदस्यता नहीं ली है लेकिन टिकट के लिए आवेदन जरूर किया है। अगर उन्हें पार्टी टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा जिसे भी भाजपा का टिकट मिलेगा उसे चुनाव में मदद करेंगे।

उन्होंने बताया, "हमारा लक्ष्य सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को किसी भी कीमत पर हराना है। हमारे समर्थकों का भी यही सुझाव है।" सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे त्यागपत्र में कहा है, "मैंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर 1995 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और 1996 से लगातार जलालाबाद क्षेत्र में सेवा कर रहा हूं, परंतु अब आपके (अखिलेश यादव) नेतृत्व में सपा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की नीतियों से भटक गई है।"

उन्होंने कहा है, "आपके द्वारा मेरा टिकट काटकर एक ऐसे प्रत्याशी (नीरज मौर्य) को टिकट दिया गया है जिसने बसपा कार्यकाल में धन कमाने के लिए व्यापारियों व समाज के सभी वर्गों पर अत्याचार किया था। इसलिए मैं आप के निर्णय से आहत होकर सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"

Web Title: UP Election 2022 Akhilesh Yadav Samajwadi Party MLA Sharadveer Singh Jalalabad assembly segment resigned Shahjahanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे