गुब्बारा खरीदने खड़े थे मासूम बच्चे, हो गया धमाका, 12 घायल
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 17, 2019 04:30 PM2019-01-17T16:30:17+5:302019-01-17T16:30:17+5:30
अरनिया थानाक्षेत्र के नंगला नारायणपुर गांव में गैस वाले गुब्बारे बेचेने वाला शख्स आया था। रंग-बिरंगे गुब्बारे खरीदने कुछ बच्चे वहां गए लेकिन उन्हें अपने साथ होने जा रहे हादसे का जरा भी पता नहीं था...
यूपी के बुलंदशहर में गुरुवार (17 जनवरी) को गैस सिलेंडर फटने से 12 बच्चे घायल हो गए। अरनिया थानाक्षेत्र के नंगला नारायणपुर में ये घटना दोपहर 2 बजे हुई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नंगला नारायणपुर गांव में गैस वाले गुब्बारे बेचेने वाला शख्स आया था। वह शख्स बाइक पर था। बच्चे उसके पास से गुब्बारे खरीद रहे थे कि इतने में गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आस-पास मौजूद बच्चे घायल हो गए।
हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।