यूपी विधानसभा चुनावः पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, भाजपा से टक्कर

By शीलेष शर्मा | Published: October 3, 2021 07:13 PM2021-10-03T19:13:29+5:302021-10-03T19:15:29+5:30

UP Assembly Elections: गांधी परिवार के करीबी और चार पीढ़ियों से कांग्रेस को मजबूत करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमला पति त्रिपाठी के प्रपौत्र, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने गत दिनों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

UP Assembly Elections PM narendra Modi Priyanka Gandhi will start campaign in Varanasi 10 oct fight with BJP | यूपी विधानसभा चुनावः पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, भाजपा से टक्कर

10 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। (file photo)

Highlightsत्रिपाठी परिवार का वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर आदि जिलों में काफी प्रभाव रहा है। पिछली विधानसभा में मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र से ललितेश पति त्रिपाठी भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।ललितेश पति त्रिपाठी के कांग्रेस छोड़ने के फैसले को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना गया है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में छह महीने के अंदर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से आगाज करेंगी। 

कांग्रेस के चुनावी इतिहास में यह पहला मौका है, जब चुनाव से महीनों पहले प्रचार अभियान की शुरुआत हो रही है। लखनऊ में डेरा डाल चुकीं प्रियंका ने जो चुनावी रणनीति बनाई है, उसके अनुसार वाराणसी से शुरू होकर प्रियंका राज्य के सभी 403  विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं,सीधा संवाद और रोड शो करेंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 10 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रियंका की जनसभा आयोजित की जा रही है। इस जनसभा का मकसद कांग्रेस अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहती है। सभा के आयोजन में पार्टी ने गांव ,कस्बों और शहरों तक अपने कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को अभी से रवाना कर दिया है ताकि बड़ी तादाद में भीड़ एकत्रित हो सके।

उल्लेखनीय है कि 2017 कांग्रेस वाराणसी की आठों विधानसभा सीटें हार गयी थी। मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका की सभा प्रदेश भर में संदेश देने के रूप में देखी जा रही है ,यह बताने के लिये कि दशकों से प्रदेश में हंसिये पर आई कांग्रेस अपने दम पर अपनी खोई साख फिर से बहाल करने के लिये पूरी तरह तैयार हो चुकी है तथा वह भाजपा से सीधा मुक़ाबला करेगी।  

विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले उत्तर प्रदेश में इन दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों के कांग्रेस छोड़ने और अन्य कई नेताओं के बाहर जाने से कांग्रेस पार्टी अब अपनी किलेबंदी मजबूत करने में जुट गई है। उत्‍तर प्रदेश के दौरों की रफ्तार भी बढ़ा दी है। कांग्रेस लगातार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। 

Web Title: UP Assembly Elections PM narendra Modi Priyanka Gandhi will start campaign in Varanasi 10 oct fight with BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे