‘‘अयोग्य हेमंत सरकार’’ ने खाली किया राज्य का खजाना: जयंत सिन्हा

By भाषा | Published: November 25, 2020 12:36 AM2020-11-25T00:36:42+5:302020-11-25T00:36:42+5:30

"Unqualified Hemant Sarkar" empties state treasury: Jayant Sinha | ‘‘अयोग्य हेमंत सरकार’’ ने खाली किया राज्य का खजाना: जयंत सिन्हा

‘‘अयोग्य हेमंत सरकार’’ ने खाली किया राज्य का खजाना: जयंत सिन्हा

रांची, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कांग्रेस-झामुमो की झारखंड सरकार को ‘‘अंधेर नगरी चौपट राजा’’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि दिशाविहीन हेमन्त सोरेन सरकार ने खजाना खाली कर दिया है, जिससे राज्य की जनता त्रस्त है।

हजारीबाग के सांसद सिन्हा ने एक बयान में कहा, ‘‘झामुमो एवं कांग्रेस की सरकार अपनी अयोग्यता के कारण विफल है ।’’

सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2020-21 के बजट में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में 29.8 प्रतिशत की कमी आई और यह दर्शाता है कि अस्पतालों, सड़कों, पुलों जैसी संपत्तियों के निर्माण पर कम खर्च किया गया।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में वर्तमान वित्त वर्ष में ग्रामीण विकास (45 प्रतिशत), सिंचाई (45 प्रतिशत) और परिवहन (27 प्रतिशत कमी) जैसे क्षेत्रों में आवंटन में भारी कमी देखी गई।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जहां स्वास्थ्य सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना चाहिए, वहां पूंजीगत व्ययय को कम कर चल रही परियोजनाओं को भी लंबित छोड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: "Unqualified Hemant Sarkar" empties state treasury: Jayant Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे