ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
By भाषा | Published: June 17, 2021 01:40 PM2021-06-17T13:40:39+5:302021-06-17T13:40:39+5:30
नोएडा, 17 जून जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति बीती रात को चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के रोजा जलालपुर फाटक के पास बीती रात को चलती ट्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दादरी के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।