वीडियो: जनता दरबार में फूटा मेनका गांधी का गुस्सा, सरकारी अफसरों से ऐसे की गाली-गलौज

By पल्लवी कुमारी | Published: February 17, 2018 12:43 PM2018-02-17T12:43:34+5:302018-02-17T12:45:17+5:30

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह वीडियो बरेली के बहेड़ी की है।

Union Minister Maneka Gandhi abuses officer in public meeting in baheri uttar pradesh | वीडियो: जनता दरबार में फूटा मेनका गांधी का गुस्सा, सरकारी अफसरों से ऐसे की गाली-गलौज

वीडियो: जनता दरबार में फूटा मेनका गांधी का गुस्सा, सरकारी अफसरों से ऐसे की गाली-गलौज

लखनऊ, 17 फरवरी। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं।  मेनका गांधी का यह विडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। मेनका गांधी जनता दरबार में एक सरकारी अफसर की क्लास लगाते दिख रही हैं। इस वीडियो में मेनका गांधी सरकारी अफसर को गाली देते हुए भी नजर आ रही हैं।

यह वीडियो शुक्रवार 16 फरवरी को मेनका गांधी पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में बरेली के बहेड़ी विधानसभा पहुंची थीं और वहां उन्होंने जनता दरबार लगाया था। इस दौरान मेनका गांधी से कई गरीब लोगों ने और बुजुर्गों ने सप्लाई इंस्पेक्टर की जमकर शिकायत लगाई थी। इसी सप्लाई इंस्पेक्टर को मेनका गांधी वीडियो में सुनाती दिख रही हैं। 

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मेनका गांधी अधिकारी पर भड़कते हुए बोल रही हैं क्या करते हो तुम? तुम्हे शर्म आनी चाहिए तुमको, क्या इज्जत है तुम्हारी, आदमी इज्जत पर जीता है, खाने पर नहीं।'

वीडियो यहां देखें



इतना ही नहीं इसके बाद मेनका गांधी ने अधिकारी को गाली देते हुए कहा, लोगों का खाते हो, क्या इज्जत रह गई है तुम्हारी। यहां आए सारे लोग तुम्हारे बारे में सिर्फ गंदा ही बोल रहे हैं। 

Web Title: Union Minister Maneka Gandhi abuses officer in public meeting in baheri uttar pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे