भाजपा में शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, सुशील मोदी का ट्वीट-समाचार पूरी तरह से भ्रामक, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 4, 2022 07:27 PM2022-07-04T19:27:51+5:302022-07-04T19:36:24+5:30

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है की आर सी पी सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। वह सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आए होंगे और हवाई अड्डे पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।’’ 

Union Minister JDU leader RCP Singh has not joined BJP Hyderabad, Telangana attend committee meeting | भाजपा में शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, सुशील मोदी का ट्वीट-समाचार पूरी तरह से भ्रामक, जानें सबकुछ

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अपने मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद आए थे। (photo-ani)

Highlightsभाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यहां संपन्न हुई।राज्यसभा का टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी के रूप में स्वागत किया गया।

हैदराबादः जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह का बाजार गर्म रहा। हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी। इस बीच केंद्रीय मंत्री किसी कार्यक्रम में भाग लेने यहां पहुंच गए। 

हवाई अड्डे पर भाजपा के कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गई। लोगों ने कई कमेंट किए। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भाजपा ज्वाइन कर लिए हैं। बाद में बीजेपी नेताओं को कहना पड़ा कि वह सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

बिहार के भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है की आर सी पी सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। वह सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आए होंगे और हवाई अड्डे पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।’’ 

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने हैदराबाद आए थे। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यहां संपन्न हुई।

जद (यू) के कोटे से मंत्री होने के बावजूद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सिंह को राज्यसभा का टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि सिंह का हैदराबाद हवाई अड्डे पर केंद्रीय इस्पात मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी के रूप में स्वागत किया गया। सूत्र ने कहा कि सिंह अपने मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद आए थे। 

Web Title: Union Minister JDU leader RCP Singh has not joined BJP Hyderabad, Telangana attend committee meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे