सांसद नुसरत जहां के समर्थन में उतरीं केंद्रीय मंत्री, कहा-निजी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए

By भाषा | Published: October 8, 2019 06:16 AM2019-10-08T06:16:09+5:302019-10-08T06:16:09+5:30

मंत्री देबाश्री चौधरी ने कहा कि निजी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए और भारतीय महिलाएं आमतौर पर अपने पति के धर्म से जानी जाती है।

Union minister came out in support of MP Nusrat Jahan | सांसद नुसरत जहां के समर्थन में उतरीं केंद्रीय मंत्री, कहा-निजी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए

सांसद नुसरत जहां के समर्थन में उतरीं केंद्रीय मंत्री, कहा-निजी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए

Highlightsतृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने को लेकर मौलानाओं के गुस्से का सामना कर रही हैंमंत्री ने पूछा कि क्या यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा नहीं था।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने को लेकर मौलानाओं के गुस्से का सामना कर रही हैं लेकिन उन्हें केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी का समर्थन मिला है। मंत्री ने कहा कि निजी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए और भारतीय महिलाएं आमतौर पर अपने पति के धर्म से जानी जाती है।

दारूल उलूम देवबंद से जुड़े मुफ्ती असद कासमी ने कहा था कि सांसद को अपना नाम और धर्म बदल लेना चाहिए क्योंकि वह अपने कार्यों से ‘इस्लाम और मुस्लिमों को बदनाम’ कर रही हैं। बशीरहाट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुई जहां शादी के बाद से हिंदू प्रतीकों जैसे ‘मंगलसूत्र और ‘सिंदूर’ का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने इस साल उद्यमी निखिल जैन से शादी की है। चौधरी ने कहा, ‘‘ सभी को निजी पसंद का सम्मान करना चाहिए। यह उनकी पसंद है और अपनी पसंद से किसी भी त्योहार में उन्हें हिस्सा लेने की स्वतंत्रता है।

भारत में एक शादीशुदा महिला आमतौर पर अपने पति के धर्म का पालन करती है और हम सभी जानते हैं कि नुसरत की शादी निखिल जैन से हुई है।’’ कासमी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि ये मौलाना कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में अजान बजाने पर क्यों चुप हैं? मंत्री ने पूछा कि क्या यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा नहीं था। चौधरी पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता के बेलाघाट में एक दुर्गा पूजा समिति द्वारा थीम संगीत के तौर पर संस्कृत भजन के साथ अज़ान बजाने का हवाला दे रही थीं।

रविवार को साड़ी में नजर आईं नुसरत जहां ने सुरूची संघा में अपने पति के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में हिस्सा लिया। एक पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के दौरान जहां द्वारा भी उसका जाप करते हुए टीवी चैनलों पर दिखाया गया। इस दौरान वह पूजा वाली मुद्रा में थीं। उन्होंने यहां ढोल भी बजाया और नृत्य किया। बाद में जहां ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने सभी की शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। 

Web Title: Union minister came out in support of MP Nusrat Jahan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे