केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज तड़के निधन, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2018 08:00 AM2018-11-12T08:00:55+5:302018-11-12T08:01:46+5:30

Union Minister MP Ananth kumar Passed away in Bengaluru:अनंत कुमार के निधन पर मोदी-शाह समेत बीजेपी के अन्य नेताओं और विपक्ष के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। 

union minister BJP MP ananth kumar passes away in bengaluru Updates in Hindi | केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज तड़के निधन, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

अनंत कुमार (फाइल फोटो)

संसदीय कार्यमंत्री और बीजेपी सांसद अनंत कुमार का सोमवार सुबह निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे और बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था। वो 59 वर्ष के थे। अनंत कुमार के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता हैं। उन्हें संसदीय कार्यों की समझ और वाक्पटुता के लिए जाना जाता था। अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए सुबह 9 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर रखा जाएगा। इससे पहले उनके शव को बेंगलुरू स्थित उनके आवास पर रखा गया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनंत कुमार एक असाधारण नेता थे और वह कम उम्र में ही समाज की सेवा के लिए सार्वजनिक जीवन में आ गए थे। वह हमेशा अच्छे कार्यों के लिए याद किये जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अनंत कुमार जी एक सक्षम प्रशासक थे, जिन्होंने कई मंत्री पदभार संभाला। वह भाजपा संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। खासकर कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी-जान से काम किया। वह अपने क्षेत्र में हमेशा सर्वसुलभ भी रहते थे।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अनंत कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि आज उन्होंने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया। उनके साथ की कई यादें जुड़ी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वो अनंत कुमार की मृत्यु से बेहद दुखी हैं। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने बेंगलुरु जाएंगे।


केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर कर्नाटक में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है इसके अलावा आज सभी कार्योलयों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

English summary :
Union Minister MP Ananth kumar Passed away in Bengaluru: Parliament Affairs Minister and BJP MP Ananth Kumar passed away on Monday morning. He was suffering from cancer and he was undergoing treatment in Bangalore. She was 59 years old.


Web Title: union minister BJP MP ananth kumar passes away in bengaluru Updates in Hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे