केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का सेवा विस्तार मिला

By भाषा | Published: August 19, 2022 08:06 PM2022-08-19T20:06:29+5:302022-08-19T20:06:29+5:30

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह कहा गया है। भल्ला, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं।

Union Home Secretary Ajay Kumar Bhalla gets one year extension | केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का सेवा विस्तार मिला

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का सेवा विस्तार मिला

Highlights भल्ला को 22 अगस्त 2023 तक के लिए एक साल का सेवा विस्तार दिया गया1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के IAS अधिकारी हैं केंद्रीय गृह सचिवउन्हें 2019 में केंद्रीय गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को शुक्रवार को 22 अगस्त 2023 तक के लिए एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह कहा गया है। भल्ला, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। 

उन्हें 2019 में केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भल्ला को गृह सचिव के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय में 22 अगस्त,2022 के आगे 22 अगस्त 2023 तक एक साल की अवधि के लिए सेवा विस्तार की मंजूरी दी है।

Web Title: Union Home Secretary Ajay Kumar Bhalla gets one year extension

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे