महाराष्ट्र के अहमदनगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत

By भाषा | Published: April 15, 2019 04:38 AM2019-04-15T04:38:49+5:302019-04-15T04:38:49+5:30

इसके अलावा समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि महाराष्ट्र के धारावी में एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

under construction building collapses in Mumbai's Dharavi and Ahmednagar | महाराष्ट्र के अहमदनगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत

अहमदनगर, 14 अप्रैल: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की सत्था कालोनी में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शाम 5 बजकर 15 मिनट के आसपास हुई।

कोतवाली थाने के विकास वाघ ने कहा, "एक निर्माणाधीन मकान की एक दीवार ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को बाहर निकाला। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय तीनों ने दम तोड़ दिया।"

उन्होंने कहा कि घटना में घायल एक अन्य कार्यकर्ता को अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इसके अलावा समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि महाराष्ट्र के धारावी में एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

Web Title: under construction building collapses in Mumbai's Dharavi and Ahmednagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे