उज्जैन: सिंहस्थ की धरोहर बेरिकेड्स कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने में साबित हुई उपयोगी

By बृजेश परमार | Published: April 16, 2020 06:43 AM2020-04-16T06:43:27+5:302020-04-16T06:43:50+5:30

कोरोना के कहर में सिंहस्थ 2016 में हजारों की संख्या में बनाए गए बेरिकेड्स पुलिस के लिए बहुउपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। पुलिस इनका उपयोग शहर में घोषित कंटेनमेंट क्षेत्रों में भरपूर रूप से कर रही है।

Ujjain: Simhastha heritage barricades proved useful for making Containment area | उज्जैन: सिंहस्थ की धरोहर बेरिकेड्स कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने में साबित हुई उपयोगी

कोरोना के कहर में सिंहस्थ 2016 में हजारों की संख्या में बनाए गए बेरिकेड्स पुलिस के लिए बहुउपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

Highlightsमध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस के कहर के तहत लॉकडाउन का पालन करवाने में पुलिस और प्रशासन को सिंहस्थ की धरोहर बेरिकेडस का उपयोग कारगर साबित हो रहा है। जिस तरह सिंहस्थ नहान के पूर्व आम शहरी को घरों मे बेरिकेड्स लगाकर घेर दिया गया था ठीक उसी तर्ज पर वर्तमान में कंटेनमेंट क्षेत्र को घेर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस के कहर के तहत लॉकडाउन का पालन करवाने में पुलिस और प्रशासन को सिंहस्थ की धरोहर बेरिकेडस का उपयोग कारगर साबित हो रहा है। जिस तरह सिंहस्थ नहान के पूर्व आम शहरी को घरों मे बेरिकेड्स लगाकर घेर दिया गया था ठीक उसी तर्ज पर वर्तमान में कंटेनमेंट क्षेत्र को घेर दिया गया है।

कोरोना के कहर में सिंहस्थ 2016 में हजारों की संख्या में बनाए गए बेरिकेड्स पुलिस के लिए बहुउपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। पुलिस इनका उपयोग शहर में घोषित कंटेनमेंट क्षेत्रों में भरपूर रूप से कर रही है।

बेरिकेड्स से संबंधित क्षेत्रों में लोगों को घरों में घेरने की पुलिस की रणनीति सफल हो रही है।पूरे क्षेत्र को हर तरफ से बेरिकेड्स लगाकर पुलिस उस क्षेत्र को सील करने में सफल हो रही है।जिला पुलिस के रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य के अनुसार अब तक क्षेत्र सील करने में करीब 2 हजार से ज्यादा बेरिकेड्स उपयोग में लाए गए हैं।

कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित होते ही पुलिस,नगर निगम एवं लोकनिर्माण विभाग के वाहनों से संबंधित क्षेत्रों में बेरिकेडस का परिवहन कर उन्हे क्षेत्र के तमाम हिस्सों में पहुंचाया जाता है।इसके बाद पुलिस गलियों के मुहाने पर बेरिकेड्स लगाकर क्षेत्र को सील कर देती है।क्षेत्र से संबंधित सभी गलियों को ऐसे ही सील किया जा रहा है। 

आर्य बताते हैं यातायात पुलिस इसमें सर्वाधिक सक्रिय भागीदार रहती है।धार्मिक स्वरूप का शहर होने से पुलिस हर सप्ताह के तीज त्योहार में इनके उपयोग से काफी वाकिफ है।इसी के तहत भीड़ प्रबंधन हो या क्षेत्र को सिल करने का काम  सिंहस्थ के संसाधन उपयोगी और कारगर साबित हो रहे हैं।

यहां तक की सड़कों पर बनाई गई चेक पोस्ट पर भी बेरिकेड्स से ही अवरोधक बनाए गए हैं। आर्य के अनुसार अधिकांश बेरिकेड्स लोक निर्माण विभाग की कस्टडी में हैं।जरूरत मंद विभाग समन्वय के साथ इनका उपयोग करते हैं करीब 10 हजार बेरिकेडस जिले भर में उपयोग में लाया  जा रहा हैं यहां तक की वक्त वेवक्त भीड़ एवं अन्य प्रबंधन के लिए संभाग के 6 अन्य जिलों में भी बेरिकेडस पहुंचाए जाते हैं।

अन्य जिलों से संबंधित हमारे गांवों की सीमा सड़क के आवागमन को रोकने के लिए भी वर्तमान में बेरिकेडस का उपयोग किया गया है। 
 

Web Title: Ujjain: Simhastha heritage barricades proved useful for making Containment area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे