मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती, उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे से कहा-हम जनता की अदालत में जाएंगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 5, 2022 03:45 PM2022-07-05T15:45:55+5:302022-07-05T15:48:32+5:30

शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा शिवसेना को खत्म करने की साजिश रच रही है। हम मुकाबले के लिए तैयार हैं।

Uddhav Thackeray attack Maharashtra CM eknath Shinde's floor test victory mid-term polls BJP's ploy to end the Shiv Sena | मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती, उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे से कहा-हम जनता की अदालत में जाएंगे

महाराष्ट्र इस साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ मध्यावधि चुनाव का सामना कर सकता है।

Highlights उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को जल्दी मध्यावधि चुनाव के लिए चुनौती दी।विधानसभा को मनमाने तरीके से चलाना संविधान का अपमान है। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मुंबईः शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस पर हमला किया। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए एकनाथ की जीत को लूटा हुआ बहुमत करार दिया। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को जल्दी मध्यावधि चुनाव के लिए चुनौती दी।

जिलाध्यक्षों की बैठक में उद्धव ने कहा कि शिवसेना को खत्म करने की यह भाजपा की चाल है। हम जनता की अदालत में जाएंगे। अगर हम गलत हुए तो राज्य के लोग हमें घर भेज देंगे। अगर आप (भाजपा और शिंदे समूह) गलत हैं तो लोग आपको घर भेज देंगे।

ठाकरे ने कहा कि विधानसभा को मनमाने तरीके से चलाना संविधान का अपमान है। शिवसेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ठाकरे ने पार्टी के जिला अध्यक्षों से कहा कि अगर वे लड़ना चाहते हैं, तो एकजुट रहें। उन्होंने विशेषज्ञों से भी इस मुद्दे पर राय देने को कहा कि राज्य का राजनीतिक घटनाक्रम क्या संविधान के अनुरूप है या संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन हुआ है?

पिछले महीने शिंदे ने ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। पार्टी के अधिकतर विधायक शिंदे के पाले में चले गए थे, जिस वजह से ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग शिवसेना छोड़ गये हैं, महज इसलिए यह पार्टी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इस साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ मध्यावधि चुनाव का सामना कर सकता है।

Web Title: Uddhav Thackeray attack Maharashtra CM eknath Shinde's floor test victory mid-term polls BJP's ploy to end the Shiv Sena

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे