नोएडा के रबूपुरा में दो मंजिला इमारत गिरी, दो बच्चियों की मौत
By भाषा | Published: August 6, 2019 10:06 AM2019-08-06T10:06:37+5:302019-08-06T10:06:37+5:30
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तथा झाझर के रामा अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर के रबूपुरा थाना क्षेत्र के दुबी गांव में सोमवार देर रात दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि दुबली गांव निवासी ऋषि पाल का दो मंजिला मकान सोमवार देर रात अचानक ढह गया।
घटना में सात वर्षीय कुमारी प्राची और नौ वर्षीय कुमारी रूबी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तथा झाझर के रामा अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराना था और जर्जर हो चुका था। भाषा सं अर्पणा नेहा नेहा