जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान दो वन अधिकारियों की मौत
By भाषा | Published: February 17, 2020 01:24 AM2020-02-17T01:24:01+5:302020-02-17T01:24:01+5:30
त्रिशूर में वडक्कनचेरी के निकट जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान वन विभाग के दो अधिकारियों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Highlightsत्रिशूर में वडक्कनचेरी के निकट जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान वन विभाग के दो अधिकारियों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पोंगदु वन स्टेशन के निगरानी कर्ता के वी दिवाकरण और ए के वेलायुदान की मौत जंगल की आग बुझाने के दौरान हो गई।
त्रिशूर में वडक्कनचेरी के निकट जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान वन विभाग के दो अधिकारियों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पोंगदु वन स्टेशन के निगरानी कर्ता के वी दिवाकरण और ए के वेलायुदान की मौत जंगल की आग बुझाने के दौरान हो गई।
यह आग एचएनएल वृक्षारोपण तक पहुंच गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य अधिकारी भी झुलसे हैं जिन्हें त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना पर वन मंत्री के. राजू ने दुख प्रकट किया।