मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली दो और झीलें भरी

By भाषा | Published: July 22, 2021 07:52 PM2021-07-22T19:52:27+5:302021-07-22T19:52:27+5:30

Two more lakes supplying water to Mumbai filled | मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली दो और झीलें भरी

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली दो और झीलें भरी

मुंबई, 22 जुलाई मुंबई महानगर को जलापूर्ति करने वाली दो झीलें- तनसा और मोदक सागर- जलसंग्रह क्षेत्र में पिछले हफ्ते से हो रही भारी बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को भर गईं। यह जानकारी नगर निकाय ने दी।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि इसके साथ ही शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली चार झीलें लबालब हैं। नगर निकाय के मुताबिक मोदक सागर तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर जबकि तनसा 5.48 बजे भरी। इसके बाद मोदक सागर बांद के दो और तनसा बांध का एक दरवाजा खोल दिया गया।

बीएमसी ने बताया कि पिछले साल 18 अगस्त को मोदक सागर और 20 अगस्त को तनसा पूरी तरह से भरी थी।

नगर निकाय सात जलाशयों से शहर को जलापूर्ति करता है जिनकी जल संग्रह क्षमता 14473.63 करोड़ लीटर है और बृहस्पतिवार सुबह तक इनमें 7795.68 करोड़ लीटर पानी जमा हो चुका है जो कुल क्षमता का 53.86 प्रतिशत है।

बीएमसी के सात जलाशयों में दो तुलसी और विहार क्रमश: 16 और 18 जुलाई को भरे थे। नगर निकाय इन जलाशयों में क्षमता से 20 प्रतिशत पानी रह जाने पर इस महीने जलापूर्ति में कटौती पर विचार कर रही थी लेकिन चार जलाशयों के भरने के बाद शहरियों को राहत मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two more lakes supplying water to Mumbai filled

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे