महाराजगंज में सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल
By भाषा | Published: February 26, 2021 11:39 AM2021-02-26T11:39:30+5:302021-02-26T11:39:30+5:30
महराजगंज (उप्र) 26 फरवरी ज़िले के कोठीभार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक तेज रफ़्तार बोलेरो जीप और ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बोलेरो और ट्रैक्टर- ट्राली के बीच बृहस्पतिवार की रात कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के पास टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो सवार राजेश यादव (40) और विनोद प्रसाद (45) की मौत हो गई, जबकि कमलेश (45), आनंद (16), दुर्गेश यादव (50), रशुल (40) और रामसमुझ (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। दोनो मृतक कुशीनगर जिले के निवासी हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।