कांगो में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 2 भारतीय शांति सैनिकों की मौत, विदेश मंत्री ने ट्विटर पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Published: July 27, 2022 08:34 AM2022-07-27T08:34:35+5:302022-07-27T08:41:38+5:30

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र मिशन के खिलाफ कांगो के पूर्वी शहर गोमा में हुए प्रदर्शन के दूसरे दिन कम से कम पांच लोग मारे गए और लगभग 50 अन्य घायल हो गए।

two Indian Peacekeepers Killed In Violent Anti-UN Protests In DR Congo | कांगो में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 2 भारतीय शांति सैनिकों की मौत, विदेश मंत्री ने ट्विटर पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

कांगो में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 2 भारतीय शांति सैनिकों की मौत, विदेश मंत्री ने ट्विटर पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

Highlightsअधिकारियों के मुताबिक,  70 से 74 बीएसएफ जवानों की दो पलटन इलाके में तैनात थी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजस्थान के रहने वाले दोनों बीएसएफ कर्मी हेड कांस्टेबल थेसंयुक्त राष्ट्र मिशन के खिलाफ कांगो के पूर्वी शहर गोमा में हुए प्रदर्शन के दूसरे दिन कम से कम पांच लोग मारे गए

नयी दिल्ली/संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई। बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सैनिकों की मौत पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दोनों सैनिक कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजस्थान के रहने वाले दोनों बीएसएफ कर्मी हेड कांस्टेबल थे। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र मिशन के खिलाफ कांगो के पूर्वी शहर गोमा में हुए प्रदर्शन के दूसरे दिन कम से कम पांच लोग मारे गए और लगभग 50 अन्य घायल हो गए। बल के एक प्रवक्ता ने कहा, '26 जुलाई को, कांगो के बुटेम्बो में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल में शामिल बीएसएफ के दो कर्मियों ने हिंसक सशस्त्र विरोध के दौरान घायल होने के बाद दम तोड़ दिया।'

अधिकारियों के मुताबिक,  70 से 74 बीएसएफ जवानों की दो पलटन इलाके में तैनात थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, 'कांगो में बीएसएफ के दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों की मौत पर गहरा दुख हुआ। वे संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा थे। इन आक्रोशपूर्ण हमलों के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।'

बल के प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पूरे कांगो में मोनुस्को के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन का आह्वान किया था और गोमा (बेनी से लगभग 350 किमी दक्षिण और एक बड़ा मोनुस्को बेस) में स्थिति हिंसक हो गई थी और प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र की संपत्ति को लूट लिया और आग लगा दी।

उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के उप प्रवक्ता, फरहान हक ने मंगलवार को दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, एक शांति सैनिक और दो संयुक्त राष्ट्र पुलिस कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। हम अपने सहयोगियों की हत्या की निंदा करते हैं और उनके परिवारों ‍व सहयोगियों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं।

Web Title: two Indian Peacekeepers Killed In Violent Anti-UN Protests In DR Congo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे