इन दो नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, आज जेपी नड्डा ले सकते हैं पधाधिकारियों की बैठक

By भाषा | Published: July 2, 2019 06:13 AM2019-07-02T06:13:45+5:302019-07-02T06:13:45+5:30

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

two former mla joins bjp and jp nadda can take meeting to leaders today | इन दो नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, आज जेपी नड्डा ले सकते हैं पधाधिकारियों की बैठक

File Photo

बसपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र कुमार समेत दो पूर्व विधायक सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गए। तिमारपुर से कांग्रेस के दो बार के विधायक सुरेंद्रपाल सिंह बिट्टू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में ‘वंशवादी राजनीति’ छाई हुई है। उन्होंने ‘आप’ पर भी ‘भ्रष्टाचार’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।

सुरेंद्र कुमार 2008 में बसपा के टिकट पर गोकलपुर सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह दलितों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में करती हैं। बिट्टू 2003 और 2008 में तिमारपुर से कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा पहुंचे थे। वह 2017 में ‘आप’ में शामिल हो गए। सुरेंद्र कुमार लोकसभा चुनाव तक बसपा के अध्यक्ष थे। 

इधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस साल हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा इन तीनों राज्यों में सत्ता में है और हाल में हुए लोकसभा चुनावों में भी उसने यहां सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके सामने हरियाणा में कांग्रेस, झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन और महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा मुख्य चुनौती हैं।

Web Title: two former mla joins bjp and jp nadda can take meeting to leaders today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे