कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो आम नागरिक घायल

By भाषा | Published: June 12, 2021 02:31 PM2021-06-12T14:31:18+5:302021-06-12T14:31:18+5:30

Two civilians injured in firing by terrorists in Kashmir | कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो आम नागरिक घायल

कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो आम नागरिक घायल

श्रीनगर, 12 जून जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में आतंकवादियों ने शनिवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मियों और कई आम नागरिकों की मौत हो गयी तथा कम से कम तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर जिले में सोपोर मेन चौक के समीप दोपहर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के एक संयुक्त दल पर गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियो और दो आम नागरिकों की मौत हो गयी। एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से घायल पुलिसकर्मी को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two civilians injured in firing by terrorists in Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे