ट्विटर ने एक शब्द में साल 2020 के बारे में बताने को कहा, फिर आए ऐसे मजेदार रिएक्शन, आप भी देखिए
By विनीत कुमार | Published: December 4, 2020 03:29 PM2020-12-04T15:29:54+5:302020-12-04T15:36:23+5:30
साल 2020 पूरी दुनिया के लिए बेहद खराब गुजरा है। कोरोना के अलावा भी कई ऐसी घटनाएं हुई जिसने दुनिया को परेशान किया। ऐसे में ट्विटर ने लोगों ने 2020 के बारे में बताने को कहा तो कमेंट्स की झड़ी लग गई।
साल 2020 अब अगले कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। पूरी दुनिया के लिए ये साल एक बड़े डरावने अनुभव से कम नहीं रहा। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया और लोगों को कई चुनौतियों से जूझवा पड़ा। इसमें बीमारी और मौतों के सिलसिले के अलावा बेरोजगारी, मानसिक स्वास्थ्य, गरीबी में भी इजाफा हुआ।
पिछले कई दशकों में इंसानों के लिए ये सबसे ज्यादा चुनौती वाला साल रहा। ऐसे में ट्विटर ने एक ट्वीट कर अपने यूजर्स से 2020 के अनुभव के बारे में एक शब्द में बताने को कहा। फिर इसके बाद कई मजेदार कमेंट्स आए। यूट्यूब के आधिकारिक हैंडल से भी इस ट्वीट के जवाब में कमेंट आया। यूट्यूब की ओर से लिखा गया, 'अनसब्सक्राइब।' इसके अलावा भी कई मजेदार कमेंट्स आए। आप भी देखिए।
2020 : pic.twitter.com/erHBXAMvKn
— AreYouAkhy (@AreAkhy) December 3, 2020
— alexa (@alexa1163) December 3, 2020
DELETE
— Windows (@Windows) December 3, 2020
404
— Microsoft Edge (@MicrosoftEdge) December 3, 2020
whyyyyyyyyyyyyyy?
— Netflix (@netflix) December 3, 2020
— 👑Nii☆Adjetey🦂 (@Eadjei23) December 3, 2020
Mute 🔇 pic.twitter.com/VoRrtQPaAf
— Viber (@Viber) December 3, 2020
— Maria Veronica Vinas (@mverovinas) December 4, 2020
बता दें कि कोरोना का प्रकोर अभी भी पूरी दुनिया से खत्म नहीं हुआ है। सभी को इस बीमारी के खत्म होने का इंतजार है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आने वाला साल पुरानी परेशानियों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने में मदद करेगा।