त्रिपुरा में भारी बारिश से 24 घंटे में 4 की मौत, सीएम बिप्लब देव ने बाढ़ राहत के लिए केंद्र से मांगी मदद
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 14, 2018 06:51 PM2018-06-14T18:51:13+5:302018-06-14T18:51:33+5:30
मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को त्रिपुरा के हालातों के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में रेस्क्यू के लिए आर्मी की भी मांग की है।
अगरतला, 14 जून: इस समय दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मौसम के बिगड़ते मिजाज देखने को मिल रहे हैं । दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश से हालात काफी बुरे हो गए हैं। नार्थ-ईस्ट में त्रिपुर, मिजोरम और मणिपुर में मानसून की बारिश ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। त्रिपुरा में तो हालात पिछले 24 घंटे में इतने बुरे हो गए हैं कि अब तक 4 लोगो की जान चली गई है। इसके अलावा 3500 से भी ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने त्रिपुरा के उन इलाको का हवाई दौरा किया था, जहाँ भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने बाढ़ से प्रभावित इलाको के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी है। न्यूज़ एजेन्सी एएनआई की खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को त्रिपुरा के हालातों के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में रेस्क्यू के लिए आर्मी की भी मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत बचाव के कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमों में भी संख्या बढ़ाने की और राज्य में राष्ट्रिय आपदा प्रबंधन दल को बढ़ाने का अनुरोध किया है। त्रिपुरा के आपदा प्रबंधन ने बताया कि 6500 परिवारों के 1500 लोग 200 राहत शिविरों में शरण लेने के लिए पहुंच चुके हैं।
Tripura CM Biplab Kumar Deb spoke to HM Rajnath Singh on flood situation due to heavy rainfall in the state and requested the Centre for immediate assistance from Army for rescue & evacuation operation. He also requested Home Minister to increase number of NDRF teams in the state
— ANI (@ANI) June 14, 2018
आपको बता दें कि सिर्फ त्रिपुरा में ही नहीं पूरे नार्थ-ईस्ट में इस समय बाढ़ की स्तिथि बनी हुई है। मणिपुर में हालात बहुत बुरे हैं। त्रिपुरा और मिजोरम के ज्यादातर इलाके डूब चुकें हैं। भारी बारिश का असर खेती पर भी पड़ रहा है। केरल में भी बारिश से जनजीवन बेहाल है। कोझिकोड जिले में भारी बारिश के कारण एक 9 साल की बच्ची की मौत हो गयी और 10 लोग लापता बताएं जा रहे हैं।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें