Tripura Assembly Elections 2023: 12 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड मिला, राजनाथ सिंह ने कहा-भाजपा ने चेहरा बदल दिया, माकपा ने गरीब लोगों का शोषण किया

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 7, 2023 05:50 PM2023-02-07T17:50:45+5:302023-02-07T17:56:21+5:30

Tripura Assembly Elections 2023: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर वर्षों तक त्रिपुरा के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद राज्य का चेहरा बदल गया है।

Tripura Assembly Elections 2023 Rajnath Singh attack congress CPI(M) exploited poor people BJP changed its face 12 lakh people received Ayushman Bharat card | Tripura Assembly Elections 2023: 12 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड मिला, राजनाथ सिंह ने कहा-भाजपा ने चेहरा बदल दिया, माकपा ने गरीब लोगों का शोषण किया

12 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड मिला है।

Highlightsसीपीएम त्रिपुरा के तहत कुछ भी नहीं मिला है। पानी, वॉशरूम और बिजली मिली।12 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड मिला है।

Tripura Assembly Elections 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर हमला किया। वेस्ट त्रिपुरा में रैली को संबोधित करते सिंह ने कहा कि पहले अगरतला में गंदगी थी, सड़कें अच्छी नहीं थी। कुछ मोहल्लों में मैं गया था लोग कहते थे हमारे यहां बिजली कब चली जाएगी कहा नहीं जा सकता।

सीपीएम त्रिपुरा के तहत कुछ भी नहीं मिला है। 2018 से भाजपा सरकार के साथ, राज्य को पानी, वॉशरूम और बिजली मिली। 12 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड मिला है। आज जिस प्रकार की सड़कें और सफाई अगरतला में देखी, हमने उसकी कल्पना भी नहीं की थी। सिंह ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर वर्षों तक त्रिपुरा के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद राज्य का चेहरा बदल गया है।

उनाकोटि जिले के कैलाशहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्रिपुरा अब आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘पूरा पूर्वोत्तर इंटरनेट की मदद से तेजी से विकास देख रहा है। त्रिपुरा आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘माकपा खुद को गरीबों के रक्षक के रूप में दावा करती है लेकिन वे वही हैं जिन्होंने वर्षों तक गरीब लोगों का शोषण किया।

उन्होंने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य का चेहरा बदल गया। लोगों ने भाजपा को जीरो से हीरो बनाया।’’ चुनावी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे सिंह ने कहा कि भाजपा राज्य में विकास लेकर आई, जहां माकपा के शासन के दौरान बुनियादी ढांचा खराब था।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, बिजली, पानी के कनेक्शन और सड़कें हैं क्योंकि भाजपा सरकार विकास को गति देने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। माकपा के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को सम्मान नहीं दिए जाने पर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा शासन के दौरान उन्हें सम्मान और लाभ मिल रहा है।’’ सिंह ने यह भी दावा किया कि त्रिपुरा में हिंसा रुक गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है और दुनिया यह सुनना चाहती है कि भारत क्या कहता है।’’ उन्होंने लोगों से राज्य के विकास को जारी रखने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना दो मार्च को होगी। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी संबोधित किया। 

Web Title: Tripura Assembly Elections 2023 Rajnath Singh attack congress CPI(M) exploited poor people BJP changed its face 12 lakh people received Ayushman Bharat card

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे