2nd July Top News: असम में बाढ़ से 33 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार, पढ़ें बड़ी खबरें

By विनीत कुमार | Published: July 2, 2020 07:08 AM2020-07-02T07:08:48+5:302020-07-02T07:08:48+5:30

2 जुलाई की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होगा। दूसरी और प्रियंका गांधी को दिल्ली में सरकारी बंगला खाली करने के मिले फरमान के बाद आज राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी नजर होगी।

top 5 news to watch 2nd july 2020 updates national international sports and business | 2nd July Top News: असम में बाढ़ से 33 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार, पढ़ें बड़ी खबरें

2 जुलाई, 2020: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Highlights2 जुलाई की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार, आनंदीबेन पटेल दिलाएंगी नए मंत्रियों को शपथप्रियंका गांधी को दिल्ली में सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, अमेरिका में कोरोना के एक दिन में 50 हजार से ज्यादा केस

शिवराज सिंह चौहान का मंत्रिमंडल विस्तार आज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल में सुबह 11 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। यह चौहान के मंत्रिमंडल की पहला विस्तार होगा और इसमें करीब दो दर्जन मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। चौहान ने 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। बाद में 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन कर सके थे, जिनमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत शामिल हैं। 

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 52000 नए केस

कोरोना संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में संकट अब भी बना हुआ है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना संक्रमण के 52 हजार नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची कहा था कि अगर अमेरिकी नागरिक जन स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं करते तो देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,00,000 मामले तक सामने आ सकते हैं। सीनेट में स्कूल और कार्यस्थलों को दोबारा खोलने पर मंगलवार को हुई सुनवाई में उन्होंने यह बयान दिया।

प्रियंका गांधी को दिल्ली में सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

केंद्र सरकार ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक महीने के भीतर खाली करने को कहा है। सरकार ने एसपीजी सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि इसे वापस लिए जाने के बाद वे आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। वहीं, इस पर कांग्रेस भी हमलावर है। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेचैनी दिखाता है। केंद्र सरकार के फैसले पर आज भी राजनीतिक बयानबाजी और अन्य प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

असम में बाढ़ से 33 लोगों की मौत

असम में के कई हिस्सों में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश ने मुश्किलें औऱ बढ़ाई हैं। अभी तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही राज्य के 21 जिलों में 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। विभिन्न स्थानों पर तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने के साथ ही करीब 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

आईसीसी अध्यक्ष पद से शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद से शशांक मनोहर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस पद पर 2 साल का कार्यकाल पूरे करने के बाद इस्तीफा दे दिया है। मनोहर को 2016 में पहली बार आईसीसी का स्वतंत्र चेयरमैन नियुक्त किया गया था। आईसीसी के नियमों के अनुसार मनोहर दो और साल के लिए अपने पद पर रह सकते थे क्योंकि अधिकतम तीन कार्यकाल की स्वीकृति है। नए चेयरमैन के लिए चुनाव की प्रक्रिया अगले सप्ताह के भीतर होने की उम्मीद है। 

Web Title: top 5 news to watch 2nd july 2020 updates national international sports and business

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे