Top 5 News: भारतीय वायु सेना का विमान AN-32 अब भी लापता, आज इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

By विनीत कुमार | Published: June 4, 2019 07:57 AM2019-06-04T07:57:09+5:302019-06-04T07:57:09+5:30

भारतीय वायु सेना के लापता विमान एन-32 का अब भी पता नहीं चल सका है। दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट में आज पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी की याचिका पर अहम सुनवाई है।

top 5 news 4th june updates national international sports and business | Top 5 News: भारतीय वायु सेना का विमान AN-32 अब भी लापता, आज इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

Top 5 News: भारतीय वायु सेना का विमान AN-32 अब भी लापता, आज इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

Highlightsभारतीय वायु सेना का विमान एन-32 अब भी लापता, सर्च अभियान जारीइंग्लैंड में जारी ICC World Cup में आज अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से

भारतीय वायु सेना का विमान AN-32 अब भी लापता 

भारतीय वायु सेना के लापता विमान AN-32 का अब भी पता नहीं चल सका है। इस पर आज को अपडेट आ सकता है। यह विमान सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में लापता हो गया था। इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार हैं। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 के लापता होने के बाद इस खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह अब भी जारी है।

गर्मी से आज दिल्ली को मिल सकती है राहत

उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार लू से राहत नहीं मिली है। देश में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के चूरू जिले में दर्ज किया गया। चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। दिल्ली में मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने गरज , आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं। राजस्थान का चूरू लगातार तीसरे दिन देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी की याचिका पर सुनवाई करेगा। किरण बेदी मद्रास हाई कोर्ट के उसे फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं जिसमें उनकी बतौर उप राज्यपाल राज्य सरकार के कामकाज में दखल नहीं देने की बात कही गई थी।  

ICC World Cup

इंग्लैंड में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 7वें मैच में आज (मंगलवार) अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से है। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से कार्डिफ में खेला जाना है। दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच है। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप-2019 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था और उसे 7 विकेट से हार मिली थी। दूसरी ओर श्रीलंका ने पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्डिफ के इसी सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी थी।

ब्रिटेन पहुंचे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को तीन दिन की ब्रिटेन यात्रा पर यहां पहुंचे हैं और उन्होंने बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की। ट्रंप की यह यात्रा ब्रेक्जिट के संकट के बीच और लंदन के पाकिस्तानी मूल के मेयर से उनके विवाद के बीच हो रही है। शाही परिवार के सदस्यों से मुलाकात के अलावा ट्रंप मंगलवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री टेरेसा मे के साथ जलवायु परिवर्तन तथा चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

Web Title: top 5 news 4th june updates national international sports and business

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे