Ayodhya Verdict: 'अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा', एक हफ्ते में Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये की-वर्ड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 10, 2019 09:06 AM2019-11-10T09:06:57+5:302019-11-10T09:06:57+5:30

यूपी-अयोध्या सबसे ज्यादा सर्च अयोध्या की-वर्ड को सबसे ज्यादा यूपी (उत्तरप्रदेश) में सर्च किया गया. इसके बाद कर्नाटक, गोवा और दिल्ली का क्र म रहा. उधर, ट्विटर पर 16 अक्तूबर को राममंदिर निर्माण सबसे ज्यादा ट्रेंड करता रहा.

Top-10 Search on Google Trends: Ayodhya Verdict Date Ayodhya Verdict Sheet Ayodhya Verdict 2019 When Is Ayodhya Verdict Ayodhya Verdict News Ayodhya Verdict When Ayodhya Verdict Today Date Of Ayodhya Verdict Ayodhya Result | Ayodhya Verdict: 'अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा', एक हफ्ते में Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये की-वर्ड

Ayodhya Verdict: 'अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा', एक हफ्ते में Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये की-वर्ड

Highlightsगूगल ट्रेंड्स के डेटा मुताबिक, अक्टूबर में अयोध्या की सबसे ज्यादा सर्चिंग 16 अक्तूबर को हुई..गूगल ट्रेंड्स पर पॉइंट्स उस की-वर्ड की लोकप्रियता बताते हैं.

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा? गूगल पर यह की-वर्ड सबसे ज्यादा सर्च किया गया. पिछले एक हफ्ते में अयोध्या की-वर्ड की सर्चिंग 8 गुना बढ़ गई. 1 नवंबर को अयोध्या के 11 पॉइंट्स थे, जो 4 नवंबर को बढ़कर 25 हो गए और 8 नवंबर तक 200 पॉइंट हो गए.

गूगल ट्रेंड्स के डेटा मुताबिक, अक्तूबर में अयोध्या की सबसे ज्यादा सर्चिंग 16 अक्तूबर को हुई. इस दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म हुई थी. इस दिन अयोध्या की-वर्ड के 100 पॉइंट थे.गूगल ट्रेंड्स पर पॉइंट्स उस की-वर्ड की लोकप्रियता बताते हैं. मसलन एक की-वर्ड को किसी दिन 100 पॉइंट्स मिलते हैं, तो समझिए उस दिन उसकी लोकप्रियता बाकी दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा रही.

यूपी-अयोध्या सबसे ज्यादा सर्च अयोध्या की-वर्ड को सबसे ज्यादा यूपी (उत्तरप्रदेश) में सर्च किया गया. इसके बाद कर्नाटक, गोवा और दिल्ली का क्र म रहा. उधर, ट्विटर पर 16 अक्तूबर को राममंदिर निर्माण सबसे ज्यादा ट्रेंड करता रहा. महज दो घंटे के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए.

गूगल पर टॉप-10सर्च: अयोध्या फैसला डेट अयोध्या वर्डिक्ट शेबेट अयोध्या वर्डिक्ट 2019 व्हेन इज अयोध्या वर्डिक्ट अयोध्या वर्डिक्ट न्यूज अयोध्या वर्डिक्ट व्हेन अयोध्या वर्डिक्ट टुडे डेट ऑफ अयोध्या वर्डिक्ट अयोध्या रजिल्ट

 

 

Web Title: Top-10 Search on Google Trends: Ayodhya Verdict Date Ayodhya Verdict Sheet Ayodhya Verdict 2019 When Is Ayodhya Verdict Ayodhya Verdict News Ayodhya Verdict When Ayodhya Verdict Today Date Of Ayodhya Verdict Ayodhya Result

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे