6 मार्च का इतिहस: देश के नौवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का इस्तीफा, भारतीय वायुसेना के लिए भी आज खास दिन

By भाषा | Published: March 6, 2020 11:37 AM2020-03-06T11:37:42+5:302020-03-06T11:37:42+5:30

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर ने दस नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक की बेहद अल्प अवधि के लिए प्रधानमंत्री पद संभाला।

Today History in Hindi 6 march History | 6 मार्च का इतिहस: देश के नौवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का इस्तीफा, भारतीय वायुसेना के लिए भी आज खास दिन

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: आज का दिन देश के नौवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ा है। उन्होंने 6 मार्च 1991 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर इस दिन को इतिहास में शामिल होने की एक वजह दे दी थी। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर ने दस नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक की बेहद अल्प अवधि के लिए प्रधानमंत्री पद संभाला। उन्होंने इस्तीफा तो दरअसल 6 मार्च 1991 को ही दे दिया था, लेकिन उन्हें अगली व्यवस्था होने तक इस पद पर बने रहने का दायित्व सौंपा गया था।

देश दुनिया के इतिहास में 6 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।

1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।

1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।

1924 : मिस्र सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढ निकाला था।

1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1961 : टाइम्स ऑफ इंडिया समूह ने वित्तीय मामलों पर देश के पहले अखबार ‘द एकोनॉमिक टाइम्स’ का बम्बई :अब मुंबई: से प्रकाशन शुरू किया।

1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।

2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।

Web Title: Today History in Hindi 6 march History

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे