बिहार में तिरंगे का अपमान, राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Published: August 11, 2022 07:03 PM2022-08-11T19:03:31+5:302022-08-11T19:13:32+5:30

मुजफ्फरपुर में तिरंगे के बीच अशोक चक्र की जगह चांद तारे लगा झंडे से छेड़छाड़ का मामले सामने आया है। जबकि नालंदा जिले में एक स्कूल में एसडीपीआई का झंडा फहराये जाने का मामला सामने आ चुका है।

tiranga insult in bihar muzaffarpur moon star flag hoisted instead of ashok chakra | बिहार में तिरंगे का अपमान, राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, वीडियो वायरल

बिहार में तिरंगे का अपमान, राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, वीडियो वायरल

Highlightsतिरंगे में छेड़छाड़ करते हुए अशोक चक्र की जगह चांद तारे लगा झंडा फहराया गयाघर के ऊपर झंडा फहराए जाने का ये वीडियो हो रहा है वायरल जानकारी मिलने पर पुलिस ने उतरवाया झंडा, कार्रवाई का दिलाया भरोसा

पटना: बिहार के 15 से पहले झंडोत्तोलन को लेकर तरह के मामले सामने आने लगे हैं। राज्य में कहीं एसडीपीआई के झंडे फराये जा रहे हैं, तो कहीं तिरंगे में छेड़छाड़ करते हुए अशोक चक्र की जगह चांद तारे लगा झंडे फहराये जाने के मामले सामने आये हैं। इस तरह का झंडा फहराए जाने का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरपुर में तिरंगे के बीच अशोक चक्र की जगह चांद तारे लगा झंडे से छेड़छाड़ का मामले सामने आया है। जबकि नालंदा जिले में एक स्कूल में एसडीपीआई का झंडा फहराये जाने का मामला सामने आ चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में अशोक चक्र की जगह चांद तारे बनाकर तिरंगा फहराया गया। अब इस प्रकार के मामले सामने आने के बाद झंडे को लेकर विवाद हो रहा है। भाजपा ने इस घटना को प्रदेश में नई सरकार बनने से जोड़ दिया है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार में अभी से राष्ट्र विरोधी ताकतें सर उठाने लगी हैं। जंगलराज की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। 

बताया जाता है कि औराई प्रखंड मुख्यालय से सटे एक चौराहे पर तिरंगे के बीच अशोक चक्र की जगह चांद तारे के सिंबल वाले झंडे फहराये जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चौक के किनारे लगे एक पेड़ पर इस तरह का झंडा फहराता हुआ दिखाई दे रहा है, तो एक मकान पर भी चांद तारे वाले तिरंगे झंडे की टेंपर तस्वीर दिखाई दे रही है। 

वीडियो के वायरल होते ही इलाके में सनसनी मच गई है। इस संबंध में औराई से भाजपा विधायक व पूर्व भूमि सुधार मंत्री रामसुरत कुमार ने कहा कि जिन भी असामाजिक तत्चों ने घटना को अंजाम दिया है, उसकी भाजपा कड़ी निंदा करता है और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने झंडे को उतरवा लिया है और जल्द कारवाई का भरोसा दिलाया है। 

इस संबंध में एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय इस दिशा में करवाई कर रहे हैं। जिसने भी ये हरकत की है उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

Web Title: tiranga insult in bihar muzaffarpur moon star flag hoisted instead of ashok chakra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे