जब तक यमुना का पानी साफ नहीं होगा, 'शाही स्नान' में भाग नहीं लेंगे: हिंदू संत

By भाषा | Published: February 28, 2021 01:30 AM2021-02-28T01:30:15+5:302021-02-28T01:30:15+5:30

Till the water of Yamuna is clear, will not participate in 'Shahi Snan': Hindu saints | जब तक यमुना का पानी साफ नहीं होगा, 'शाही स्नान' में भाग नहीं लेंगे: हिंदू संत

जब तक यमुना का पानी साफ नहीं होगा, 'शाही स्नान' में भाग नहीं लेंगे: हिंदू संत

मथुरा, 27 फरवरी यमुना के गंभीर जल प्रदूषण को रेखांकित करते हुए, देश के तीन प्रमुख हिंदू संतों ने शनिवार को संकल्प लिया कि वे वर्तमान में चल रहे वृंदावन कुंभ के दौरान बाकी 'शाही स्नान’ में तब तक भाग नहीं लेंगे, जब तक कि नदी का पानी साफ नहीं हो जाता।

अयोध्या स्थित महा निर्वाणी अखाड़ा के प्रमुख महंत धर्मदास ने शेष तीन शुभ दिनों- 9, 13 और 25 मार्च को नदी में "शाही स्नान" का बहिष्कार करने की घोषणा की। उन्होंने आगामी कुंभ मेले के लिए भी ऐसी घोषणाएं कीं।

महंत धर्मदास ने दो अन्य वैष्णवी अखाड़ों- महा निर्मोही और महा दिगंबर अखाड़ा के प्रमुखों की उपस्थिति में यह घोषणा की।

महंत धर्मदास ने कहा, "अगले 'शाही स्नान' में, हम यमुना में पवित्र डुबकी तभी लगाएंगे, जब पानी साफ होगा।"

दो अन्य अखाड़ों के प्रमुखों ने इस पर सहमति व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Till the water of Yamuna is clear, will not participate in 'Shahi Snan': Hindu saints

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे