योगी राज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकारी शौचालय में लगी महात्मा गांधी और अशोक चक्र वाली टाइल्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2019 02:26 PM2019-06-05T14:26:05+5:302019-06-05T14:26:05+5:30

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर: स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत भी पुलिस थाने में की है। लोगों का कहना है कि ऐसा करके योगी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है।

Tiles with Mahatma Gandhi’s image plastered on govt toilet walls found in Bulandshahr village | योगी राज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकारी शौचालय में लगी महात्मा गांधी और अशोक चक्र वाली टाइल्स

योगी राज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकारी शौचालय में लगी महात्मा गांधी और अशोक चक्र वाली टाइल्स

Highlightsहंगामा होने के बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में टाइल्स तोड़ने का काम शुरू किया।बुलंदशहर के इछावरी गांव में एक स्कूल के सरकारी शौचालय में ये टाइल्स लगी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज में बुलंदशहर के सरकारी शौचालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अशोक चक्र वाली टाइल्स लगाई गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ये सरकारी शौचालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुलंदशहर के इच्छावारी गांव में बनाई गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीरें शेयर की है। 

सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। हंगामा होने के बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में टाइल्स तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। बुलंदशहर के इछावरी गांव में एक स्कूल के सरकारी शौचालय में ये टाइल्स लगी है। 

स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत भी पुलिस थाने में की है। लोगों का कहना है कि ऐसा करके योगी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। लोगों ने यह भी सवाल उठाए हैं कि अगर यह शौचालय सरकारी है तो शौचालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अशोक चक्र के चिह्न लगे टाइल्स आखिर कैसे लग गए हैं। सरकारी शौचालय पर बिना किसी अधिकारी के जांच के तो नहीं हो सकते हैं। 

Web Title: Tiles with Mahatma Gandhi’s image plastered on govt toilet walls found in Bulandshahr village

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे