श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में तीन यात्रियों की मौत, मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष

By भाषा | Published: May 24, 2020 05:46 AM2020-05-24T05:46:07+5:302020-05-24T05:46:07+5:30

उत्तर प्रदेश के कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार के मुताबिक वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सभी मृतकों की यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज कर ली गई है।’’

Three passengers died in Shramik special trains, two women and one male among the dead | श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में तीन यात्रियों की मौत, मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsतीन अलग-अलग घटनाओं में श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उत्तर प्रदेश के कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार के मुताबिक वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सभी मृतकों के यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज कर ली गई है।’’

तीन अलग-अलग घटनाओं में श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार के मुताबिक वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सभी मृतकों की यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज कर ली गई है।’’

मृतकों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नाइचिनाल्यू दिसांग (23) नगालैंड की रहने वाली थीं और हिमाचल प्रदेश में स्पा में काम करती थीं। वह दिल्ली से दीमापुर जा रही थीं। तिवारी के मुताबिक वह लिवर की बीमारी से ग्रस्त थीं और उनका शव सुबह दस बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचा।

जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरे मृतक उन्नाव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (50) हैं जो आंध्र प्रदेश से लखनऊ जा रही विशेष रेलगाड़ी में सवार थे। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीसरी मृतक बिहार के सिवान की रहने वाली मुन्नी देवी (80) हैं जो सूरत से विशेष रेलगाड़ी से सिवान जा रही थीं।

Web Title: Three passengers died in Shramik special trains, two women and one male among the dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे