अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन और श्रद्धालुओं की मौत, अबतक पौने दो लाख के करीब भक्त कर चुके हिमलिंग के दर्शन

By सुरेश डुग्गर | Published: July 12, 2019 04:48 PM2019-07-12T16:48:15+5:302019-07-12T17:38:19+5:30

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक जुलाई से शुरू हुई बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक करीब पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर लिए हैं।

Three more pilgrims die during Amarnath yatra | अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन और श्रद्धालुओं की मौत, अबतक पौने दो लाख के करीब भक्त कर चुके हिमलिंग के दर्शन

File Photo

Highlightsअमरनाथ यात्रा में शामिल तीन और श्रद्धालुओं की मौत हो गई हे। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। इस बीच यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। एक यात्री गुजरात, दूसरा झारखंड व तीसरा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा हैं।

अमरनाथ यात्रा में शामिल तीन और श्रद्धालुओं की मौत हो गई हे। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। इस बीच यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। समाचार भिजवाए जाने तक 14500 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बनने वाले हिमलिंग के दर्शन करने वालों का आंकड़ा पौने दो लाख को पार कर गया था।

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक जुलाई से शुरू हुई बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक करीब पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर लिए हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। पिछले वर्ष का रिकॉर्ड पहले सप्ताह में ही टूट गया है। वहीं पवित्र छड़ी मुबारक की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। पवित्र छड़ी मुबारक 5 अगस्त को बाबा अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगी।

इस बीच यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। एक यात्री गुजरात, दूसरा झारखंड व तीसरा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक गुजरात से आए श्रीकांत दोषी (65) पहलगाम ट्रैक पर थे। जिस वक्त वह शेषनाग पहुंचे वहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद उन्हें नजदीकी मेडिकल कैंप ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं झारखंड निवासी शशि कुमार भूषण (35) दर्शन के बाद रास्ते में रुककर आराम कर रहे थे। परिजनों की मानें तो वह गुरुवार रात में सोए और शुक्रवार सुबह सोकर नहीं उठे। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कैंप लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वही तीसरे श्रद्धालु की बात करे तो रायपुर निवासी पल्लवी खोकले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृत महिला रायपुर के जैनम विहार की रहने वाली बताई जा रही हैं।जानकारी के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए रायपुर से 17 लोगों का दल रवाना हुआ था। 

बताया जा रहा है कि वापस लौटने के वक्त गुरुवार की सुबह पल्लवी खोकले को दिल का दौरा पड़ा। तबियात बिगड़ता देख उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

English summary :
Amarnath Yatra Updates:The enthusiasm of pilgrims on the Amarnath yatra is constantly increasing. So far, about two-and-a-half lakh devotees have seen Himling in the holy cave for Baba Amarnath Yatra which started on July 1.


Web Title: Three more pilgrims die during Amarnath yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे