तेंदुए की खाल बेचने जा रहे थे तीन शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 12, 2019 05:46 AM2019-05-12T05:46:19+5:302019-05-12T05:46:19+5:30

Three men were going to sell leopard skins, police arrested | तेंदुए की खाल बेचने जा रहे थे तीन शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने तेंदुए की खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने तेंदुए की खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र की पुलिस ने तेंदुआ की खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों कृष्णा मरकाम पिता तोरन मरकाम :23 वर्ष:, ठाकुर सिंह मरकाम :30 वर्ष: और दशरू परते :24 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोग तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया। पुलिस दल को लोहारा गांव के पास बानो फारेस्ट डिपो के करीब तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनके पास एक काले रंग के बैंग में कुछ सामान रखा हुआ था।

पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तब उन्होंने अपना कृष्णा मरकाम, ठाकुर सिंह मरकाम और दशरू परते बताया। अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तब उससे तेंदुए की खाल मिली। बाद में पुलिस ने खाल को जब्त कर लिया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Web Title: Three men were going to sell leopard skins, police arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे