मुंबई में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 15, 2021 06:30 PM2021-05-15T18:30:07+5:302021-05-15T18:30:07+5:30

Three arrested in Mumbai for gang-rape | मुंबई में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

मुंबई में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

मुंबई 15 मई मुंबई के बांद्रा इलाके में बैंडस्टैंड के नजदीक एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। युवती गोवंडी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने तीन दोस्तों के साथ समुद्र किनारे सैर सपाटे के लिए बनी हुई जगह पर आई थी।

युवती के तीनों दोस्त उसे समुद्र तट के पास चट्टानों की ओर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों ने युवती को उसके घर छोड़ दिया। अगले दिन पेट में दर्द होने पर बहन ने पूछा तो युवती ने पूरी घटना के बारे में बताया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को बुधवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arrested in Mumbai for gang-rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे