ताज होटल को उड़ाने की धमकी, खुद को बताया आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य

By भाषा | Published: July 6, 2020 05:03 AM2020-07-06T05:03:25+5:302020-07-06T05:03:25+5:30

होटल को उड़ाने की धमकी देने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बताया और उसने कोलाबा में होटल के साथ ही ब्रांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल को भी उड़ाने की धमकी दी।

Threat call to Mumbai's Hotel Taj FIR registered | ताज होटल को उड़ाने की धमकी, खुद को बताया आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई शहर के ताज होटल में किये गए धमकी भरे फोन के सिलसिले में अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि वह कराची से बोल रहा है।

उसने कोलाबा में होटल के साथ ही बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल को उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोलाबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

ताज होटल को मुंबई के 26/11 हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात अलग-अलग धमकी भरे फोन कॉल किये गए थे। टाटा समूह की इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) द्वारा दोनों होटलों का संचालन किया जाता है और कोविड-19 महामारी की वजह से यहां फिलहाल वाणिज्यिक गतिविधियां बंद हैं।

Web Title: Threat call to Mumbai's Hotel Taj FIR registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई