महाराष्ट्र सरकार में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम एकनाथ शिंदे आज रात रवाना हो रहे हैं दिल्ली के लिए

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 27, 2022 07:30 PM2022-07-27T19:30:19+5:302022-07-27T19:39:10+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार रात दिल्ली यात्रा पर रवाना हो रहे हैं, इसे लेकर सूबे कि सियासत अचानक गरम हो गई है।

There may be expansion of cabinet in Maharashtra government, CM Eknath Shinde is leaving for Delhi tonight | महाराष्ट्र सरकार में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम एकनाथ शिंदे आज रात रवाना हो रहे हैं दिल्ली के लिए

फाइल फोटो

Highlightsमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे बुधवार को पांचवी बार दिल्ली आ रहे हैंमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस यात्रा को लेकर सूबे कि सियासत अचानक गरम हो गई हैशिंदे की इस यात्रा को महाराष्ट्र के बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के साथ जोड़कर देखा जा रहा है

मुंबई: राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक नई सरकार की गठन की बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चल रही कई तरह की कयासबाजी के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार की रात मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस यात्रा को लेकर सूबे कि सियासत अचानक गरम हो गई है। शिंदे गुट जिसने लगभग एक महीने पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की सरकार को गिराकर भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से सरकार बनाया था। उसमें एकनाथ शिंदे ने बतौर मुख्यमंत्री और देवेंद्र फड़नवीस ने बतौर डिप्टी सीएम कमान संभाली थी, उसका विस्तार राष्ट्रपति चुनाव समेत कई कारणों से नहीं हो पा रहा था।

ऐसे में सीएम शिंदे का दिल्ली जाना, कहीं न कहीं इस बात का संकेत दे रहा है कि वो महाराष्ट्र सरकार के विस्तार से पहले दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि वह मुंबई से उड़ान भरकर रात नौ बजे दिल्ली के महाराष्ट्र सदन पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक शिंदे दिल्ली में कितने दिन रूकेंगे, किन-किन नेताओं से मिलेंगे। इस बारे में तो कई जानकारी नहीं है, लेकिन एक दिलचस्प जानकारी यह है कि दिल्ली की यात्रा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अकेले करेंगे और उनकी यात्रा में डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस साथ नहीं होंगे।

बताया जा रहा है कि बुधवार को दौरे को मिला दें तो 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे की यह पांचवी यात्रा है। मुख्यमंत्री बनते ही एकनाथ शिंदे ने सबसे पहले दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उनका आभार जताया था।

वहीं अन्य यात्राओं में शिंदे लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला से भी मुलाकात कर चुके हैं। शिंदे ने स्पीकर बिड़ला से शिवसेना के 12 बागी सांसदों को सदन की मान्यता दिलाने के संदर्भ में की थी।

उसके अलावा वो हाल में नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में भी शामिल होने के लिए दिल्ली आये थे।

मालूम हो कि एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार से बगावत करते हुए 39 शिवसेना विधायकों की मदद से पार्टी तोड़ दी थी और उनकी सरकार को गिराकर खुद मुख्यमंत्री बन गये थे।

Web Title: There may be expansion of cabinet in Maharashtra government, CM Eknath Shinde is leaving for Delhi tonight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे