भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष 'मस्त' ने मायावती और प्रियंका गांधी को दी जनादेश का सम्मान करने की नसीहत

By भाषा | Published: July 1, 2019 12:30 PM2019-07-01T12:30:37+5:302019-07-01T12:30:37+5:30

सिंह ने कहा कि मायावती और प्रियंका इन दिनों ट्वीट करके कानून—व्यवस्था तथा अन्य मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेर रही हैं। यह लोकसभा चुनाव में उनकी हार की हताशा का परिणाम है।

The president of the BJP Kisan Morcha, Mast said: Mayawati and Priyanka are honored to respect the mandate | भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष 'मस्त' ने मायावती और प्रियंका गांधी को दी जनादेश का सम्मान करने की नसीहत

मोदी सरकार किसानों के हित व कल्याण के लिये आने वाले समय में अनेक क्रांतिकारी फैसले लेगी।

Highlightsसम्मान करने की नसीहत दी और कहा कि लोकतंत्र में चुनाव हारने के बाद जनादेश को स्वीकार करने की परम्परा है।मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून—व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये निरन्तर कदम उठा रही है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कानून—व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा प्रमुख मायावती को जनादेश का सम्मान करने की नसीहत दी है।

सिंह ने कहा कि मायावती और प्रियंका इन दिनों ट्वीट करके कानून—व्यवस्था तथा अन्य मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेर रही हैं। यह लोकसभा चुनाव में उनकी हार की हताशा का परिणाम है।

उन्होंने मायावती और प्रियंका को जनादेश का सम्मान करने की नसीहत दी और कहा कि लोकतंत्र में चुनाव हारने के बाद जनादेश को स्वीकार करने की परम्परा है। जनता का आदेश मानना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। सिंह ने कानून—व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून—व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये निरन्तर कदम उठा रही है।


उन्होंने एक सवाल के जबाब में दावा किया कि मोदी सरकार किसानों के हित व कल्याण के लिये आने वाले समय में अनेक क्रांतिकारी फैसले लेगी। किसानों को हर साल छह हजार रुपये देने का फैसला अभी पहला कदम है। सिंह ने कहा कि उनके सुझाव पर मोदी सरकार के 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों तथा कृषि से जुड़े लोगों को पेंशन दिये जाने के निर्णय से देश में बुनियादी बदलाव आयेगा। 

Web Title: The president of the BJP Kisan Morcha, Mast said: Mayawati and Priyanka are honored to respect the mandate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे