जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए
By भाषा | Published: October 13, 2021 06:31 PM2021-10-13T18:31:21+5:302021-10-13T18:31:21+5:30
जम्मू, 13 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर रिआसी जिले की त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।
अधिकारियों ने बताया कि माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु उनकी आरती का सीधा प्रसारण देख सकें इसके लिए रास्ते में और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर छह हाईटेक बहुद्देशीय वीडियो वॉल का भी उपराज्यपाल ने उद्घाटन किया।
दुर्गा अष्टमी या महा अष्टमी नवरात्रि के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है और माता वैष्णो देवी मंदिर में इस दिन विशेष आयोजन होता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।